भोपाल
नौतपे के पहले दिन की तपन का असर आज सुबह से ही शहर में नजर आया । सूरज की तीखी गर्मी का असर नौतपे के हिसाब कम ही चल रहा है। इसकी वजह अरब सागर से आ रही नमीयुक्त हवायें हैं। इनके कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहा है लेकिन इससे वातावरण में उमस और बेचेनी बढ़ रही है। इस दौरान बारिश की भी संभावनाएं बन रही है और शाम होते ही आसमान में बादलों का डेरा लग जाता है।
अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हलके बादल छाये रहेंगे और शाम के समय तेज हवा चलने, और बादल छाने के साथ कहीं कहीं छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है।
क्यों तपता है नौतपा
मौसम विभाग के अनुसार अनुसार नौतपा के दौरान धरती पर सूर्य की किरणें सीधी जमीन पर पड़ती हैं। सूर्य भी 14 घंटे से अधिक समय तक रहता है। इस वजह से तापमान काफी बढ़ जाता है। मौसम विज्ञान नौतपा में वर्षा होने की स्थिति में मानसून कमजोर होने का कारण नहीं मानता, लेकिन इससे मानसून के आगमन की तीव्रता जरूर प्रभावित होती है। दरअसल जब तापमान चरम पर होता है, तब दक्षिण-पश्चिम मानसून के तहत चलने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाएं समुद्र की तरफ से पूरे वेग से आगे बढ़ती हैं। इससे मानसून तेज गति से आगे बढ़ता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

