बिहार
बिहार और झारखंड के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू होने वाली है। यह ट्रेन दोनों राज्यों की राजधानियों को जोड़ते हुए चलाई जाएगी। दोनों ही राज्यों के लोगों को पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का बेसब्री से इंतजार है। खबर आई है कि यह इंतजार अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। रेलवे की ओर से जल्द ही इस रूट पर देश की अब तक की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन चलाई जा सकती है। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस इसी महीने शुरू होने की उम्मीद थी। हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों की वजह से यह संभव नहीं हो पाया। अब अगले महीने यानी जून में इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ने के पूरी संभावना है। इस ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची मंडल के पास होगी। रेलवे अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों में रांची-पटना रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। उन्हें आला अधिकारियों से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है।
पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन का रूट क्या होगा?
पटना और रांची के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को नए रूट से चलाया जाएगा। पटना से यह ट्रेन जहानाबाद और गया होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी। इसके बाद कोडरमा और हजारीबाग से यह गाड़ी बरकानाना होते हुए रांची पहुंचेगी। रांची के हटिया में वंदे भारत का विशेष यार्ड बनाया जा रहा है, जहां इसका रखरखाव किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन पटना, जहानाबाद, गया, हजारीबाग, कोडरमा, बरकानाना, रांची और हटिया स्टेशनों को जोड़ेगी।
क्या होगी टाइमिंग?
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का फाइनल शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे जनशताब्दी ट्रेन के बाद चलाया जा सकता है। जनशताब्दी ट्रेन दोनों शहरों के बीच लगभग 8 घंटे का समय लेती है, लेकिन वंदे भारत ट्रेन 6 घंटे में ही सफर पूरा करेगी। शुरुआत में इसकी गति थोड़ी कम होगी, धीरे-धीरे स्पीड बढ़ने के बाद पटना और रांची के बीच का सफर महज 5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

