कोरोना काल में केरल और तमिलनाडु ने किया कमाल, हेल्थ इंडेक्स में दिल्ली का बुरा हाल

देश

नई दिल्ली
दुनिया ने हाल ही में कोरोना महामारी को झेला है। बेतहासा बढ़े मामलों के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। इस बीच साल 2020-21 के लिए नीति आयोग का एक हेल्थ इंडेक्स सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना इसमें अव्वल रहे हैं। इन राज्यों ने इस अवधि में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, छोटे राज्यों में त्रिपुरा का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। केंद्रशासित प्रदेशों की लिस्ट में सबसे खराब स्थिति दिल्ली की है। आपको बता दें कि नीति आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और वर्ल्ड बैंक के सहयोग से यह सूचकांक जारी किया है। इसे तैयार करते समय कुल 24 पैमानों को ध्यान में रखा गया।

जल्द जारी हो सकती है रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2020-21 हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट को दिसंबर 2022 तक जारी करना था। हालांकि अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि नीति आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रैंक पर आधारित अपनी इस रिपोर्ट को स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ शेयर किया है। नीति आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट को उचित समय पर जारी किया जाएगा।

केरल और तमिलमाडु टॉप पर
देश के 19 बड़े राज्यों में केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्यों में टॉप पर हैं। वहीं, बिहार को 19वां, उत्तर प्रदेश को 18वां और मध्य प्रदेश को 17वां स्थान मिला है। राजस्थान, उत्तराखंड और ओडिशा ने 2019-20 की तुलना में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है।

दिल्ली का प्रदर्शन सबसे खराब
आठ छोटे राज्यों में त्रिपुरा सबसे आगे है। इसके बाद सिक्किम और गोवा का स्थान है। छोटे राज्यों में अरुणाचल प्रदेश छठे, नागालैंड सातवें और मणिपुर आठवें स्थान पर है। आठ केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, दिल्ली का स्थान सबसे नीचा है।

2019-29 की रिपोर्ट
आपको बता दें कि 2019-20 की रिपोर्ट में केरल और तमिलनाडु ने शानदार प्रदर्शन किया था। तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और असम की भी स्थिति सुधारी थी। छोटे राज्यों में मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। केंद्रशासित प्रदेशों में दादरा और नगर हवेली के अलावा दमन और दीव शीर्ष पर थे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अंतिम स्थान पर थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry