कांकेर में मुठभेड़ नक्सली कमांडर फगनी और BSF का एक जवान घायल, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ रायपुर

कांकेर

कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित बड़गांव क्षेत्र में शुक्रवार रात सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान घायल हुआ है। एक वर्दीधारी महिला नक्सली भी घायल हालत में मिली है। घायल महिला नक्सली की शिनाख्त LOS कमांडर फगनी के रूप में हुई है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया की प्रतापपुर क्षेत्रांतर्गत बीएसएफ कैंप मेंडरा से जिला बल व बीएसएफ 178वीं बटालियन की संयुक्त पार्टी ग्राम मरकाचुवा की ओर सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे। सर्चिंग कर रात्रि आठ बजे लौटते वक्त ग्राम उपांजुर के पास सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई है।

 अधिकारियों ने बताया कि जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपांजुर गांव के करीब सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के जवान विकास सिंह को चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक महिला नक्सली भी घायल हुई है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मेंडरा गांव स्थित बीएसएफ के शिविर से जिला बल और बीएसएफ की 178 वीं बटालियन के संयुक्त दल को मरकाचुवा गांव की ओर गश्त पर रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल जब प्रतापपुर थाने से लगभग 10 किलोमीटर दूर उपांजुर गांव के करीब था, तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए और बाद में घटनास्थल की तलाशी लिए जाने पर वहां एक महिला नक्सली घायल अवस्था में मिली।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया है। घायल महिला नक्सली की पहचान फगनी के रूप में हुई है। महिला नक्सली का पति विनोद माओवादियों के मदनवाड़ा स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) का कमांडर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में बीएसएफ के जवान विकास सिंह को मामूली चोट आई है और उनकी स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। घायल महिला नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ क्षेत्र के आसपास के इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry