आज शाम को स्वास्थ्यकर्मी करेंगे सीएम हाउस की ओर कूच

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

सरकार की वादाखिलाफी से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आज राजधानी में सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इससे पहले तुलसी नगर स्थित अंबेडकर पार्क में प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मी जुटे। यहां कर्मचारी नेताओं ने स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय ठक्कर के नेतृत्व में शाम 4 बजे से यहां से सभी स्वास्थ्यकर्मी एकत्रित होकर सीएम हाउस की ओर कूच करेंगे।

सीएम हाउस घेराव को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रदर्शन स्थल के आस-पास भारी पुलिस बल सुबह से ही तैनात कर दिया गया है। बता दें कि अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लगातार हड़ताल और आंदोलन किए जा रहे हैं लेकिन अब तक इस मामले का कोई हल नहीं निकल पाया है।

2013 से लगा रहे गुहार
2013 से लगातार अपनी मुख्य मांगों को लेकर शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। इसे लेकर 2018 में भी 42 दिन की हड़ताल की गई थी और उस दौरान मुख्यमंत्री ने भी कहा था कि संविदा एक शोषणकारी एवं अन्यायपूर्ण व्यवस्था है और इसे खत्म किया जाएगा। इस साल भी ये लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

यह हैं मांगें
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए अथवा 5 जून 2018 को समान्य प्रशासन विभाग द्वारा पारित की गई नीति रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90  प्रतिशत वेतनमान तत्काल लागू किया जाए एवं सीएचओ केडर को कैडर के तहत नियमित किया जाए।
 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए अथवा विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए एवं पद समाप्ति के कारण निष्कासित किए गए कर्मचारियों को तत्काल वापस लिया जाए।

पल्स पोलियो अभियान पर असर
स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से पल्स पोलियों टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, मैदानी स्तर पर आरोग्य केंद्र में उपचार, डिलीवरी टीबी मलेरिया सहित अन्य सेवाएं प्रभावित होंगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry