बेदखली के बाद फुटकर व्यापारियों ने दिया धरना

छत्तीसगढ़ रायपुर

महासमुंद

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पालिक निगम ने मुख्य मार्ग में फुटपाथ के ऊपर दुकान व ठेलाकर वर्षों से व्यवसाय कर रहे व्यापारियों को वहां से बेदखल कर दिया। इससे नाराज फुटकर व्यापारियों ने सोमवार को नगर पालिका के सामने पंडाल लगाकर धरने पर बैठ गए हैं क्योंकि उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।

इससे पूर्व उन्होंने पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा और विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था लेकिब जब कोई हल नहीं निकला तो वे सोमवार से नगर पालिका के सामने धरने पर बैठ गए है। सभी फुटकर व्यापारी मुख्य मार्ग में फुटपाथ से दूर नाली के उपर दुकान व ठेला लगाकर विगत कई वर्षों से व्यवसाय करते जा रहे है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry