मंत्री के ठिकानों पर छापा मारने आए आयकर अधिकारियों पर हमला, DMK के दो पार्षद समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

देश

चेन्नई
 तमिलनाडु में डीएमके के दो पार्षद समेत 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आयकर अधिकारियों को ड्यूटी करने से रोकने का आरोप लगा था। दरअसल, जब आईटी अधिकारियों ने मंत्री सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों की तलाशी लेने की कोशिश की, तो उनके समर्थकों ने कथित तौर पर हमला किया और उन्हें छापेमारी करने से रोक दिया था।

हमले में घायल हुए थे आईटी अधिकारी
डीएमके नेताओं द्वारा कथिक हमले के कारण आईटी अधिकारियों को गंभीर चोट भी आई थी। हमलावरों ने अधिकारियों की गाड़ी पर किसी चीज से हमला किया था, जिससे उनकी गाड़ी के शीशे फूट गए थे और उन्हें गंभीर चोट लगी। अधिकारियों को इसके बाद एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी
करूर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन लोगों की पहचान की गई, जिन्होंने हमला किया और आईटी अधिकारियों को उनकी ड्यूटी करने से रोका। उन्होंने कहा कि अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें डीएमके के दो पार्षद शामिल हैं। इन्हें रिमांड पर भी भेजा गया था। आगे की जांच जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry