शुभम को कर्म शिरोमणि सम्मान

छत्तीसगढ़ रायपुर

भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट के प्लेट मिल में पदस्थ एसीटी कर्मी शुभम ढागे को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए कर्म शिरोमणि सम्मान प्रदान किया गया है। शुभम प्लेट मिल के एरिया-1 (आपरेशन) में पदस्थ हैं। उन्हें यह सम्मान मुख्य महाप्रबंधक आरके बिसारे ने प्रदान किया। शुभम ने इस सम्मान का श्रेय अपने सहकर्मियों के सहयोग को देते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry