रायपुर
सरोना निवासी 43 वर्षीय जनसंपर्क विभाग रायपुर के फोटोग्राफर बृजेंद्र नंदन सिंह ठाकुर का सोमवार को हृदयाघात से दुखद निधन हो गया। वे स्वं ओंकार सिंह ठाकुर के पुत्र तथा लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त समय पाल सी एस ठाकुर के दामाद और श्रीमती सोमा ठाकुर के पति तथा शुभ व माही के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को ही दोपहर में सरोना स्थित शिव मंदिर तालाब परिसर में किया गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

