मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के पास है अमेरिकी ट्रेजरी से अधिक दौलत, आपको चौंका देंगे ये आंकड़े

बिज़नेस

नईदिल्ली

किसने सोचा था कि सुपरपावर अमेरिका के पास मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani) से भी कम कैश रह जाएगा। नकदी संकट से जूझ रहे अमेरिका (US cash crunch) की इस समय बुरी हालत है। अगर 5 जून तक कर्ज की सीमा (US Debt Ceiling) नहीं बढ़ाई गई, तो अमेरिका दिवालिया हो जाएगा। अमेरिकी ट्रेजरी में कैश का लेवल खतरनाक तरीके से गिर रहा है। कर्ज की सीमा बढ़ाने में लग रहे समय के चलते ऐसा हो रहा है। 25 मई के आंकड़े के अनुसार अमेरिकी ट्रेजरी के पास केवल 38.8 अरब डॉलर ही नकदी के रूप में बचे थे। इस महीने की शुरुआत में यह 200 अरब डॉलर था और अब यह 30 अरब डॉलर के न्यूनतम स्तर के करीब है।

अंबानी-अडानी के पास भी ज्यादा पैसा

भारत के अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति भी अमेरिका के नकद भंडार (US Cash Reserves) से अधिक है। यही नहीं, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, दुनिया में 31 अरबपतियों के पास अमेरिका के नकद भंडार से ज्यादा दौलत है।

अंबानी के पास है दोगुना पैसा

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 13वें स्थान पर है। उनकी कुल संपत्ति 86.1 अरब डॉलर है। यह संपत्ति अमेरिका के नकद भंडार 38.8 अरब डॉलर के दोगुने से भी ज्यादा है। वहीं, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट में गौतम अडानी 18वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 62.9 अरब डॉलर है। यह भी अमेरिका के नकद भंडार से काफी अधिक है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट के पास 5 गुना ज्यादा रकम

दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल संपत्ति 193 अरब डॉलर है। यह अमेरिका के नकद भंडार से करीब 5 गुना अधिक है। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अरनॉल्ट के बाद एलन मस्क, जेफ बेजोस, बिल गेट्स आदि कई अरबपति हैं। इन सभी अरबपतियों के पास अमेरिका के नकद भंडार से ज्यादा दौलत है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry