रायपुर
संस्कार भारती जिला इकाई रायपुर एवं भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में कलाकृति – 2023- चित्रकला, रंगोली, संगीत कला का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 से 3 जून 2023 तक रंग मंदिर परिसर रायपुर में किया गया है। जिसमे प्रशिक्षण देंगे कला गुरु ख्याति प्राप्त कलाकार चित्रकला विधा भोजराज धनगर, भू-अलंकरण विधा (रंगोली) श्रीमती सूर्यकांता कश्यप, श्रीमती रंजना गुरु, संगीत विधा जयश्री साकल्ले, सुमित तिवारी।।
संस्कार भारती रायपुर जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी की आयु सीमा 6 वर्ष से ऊपर है इसके बाद आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है, किसी भी विधा में प्रशिक्षण ले सकते हैं। विशेषकर रंगोली के प्रशिक्षार्थियों को रंगोली संस्था के द्वारा उपलब्ध कराई जावेगी। प्रशिक्षण 1 जून से 3 जून तक संगीत सुबह 8.30 से 9.30 बजे, रंगोली सुबह 9.30 से 10.30 बजे, चित्रकला सुबह 10.30 से 11.30 बजे रंग मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षिण में भाग लेने के लिए डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर- 9229112203, श्रीमती वृंदा तांबे -777 381 777 3, श्रीमती पुष्पा पटेल – 9691669143, अर्जुन दास मानिकपुरी – 9098151558 से संपर्क किया जा सकता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

