सामंथा रुथ प्रभु ने भरी हॉलीवुड की उड़ान! ‘चेन्नई स्टोरी’ के लिए बाफ्टा विनर फिलिप जॉन संग मिलाया हाथ

मनोरंजन

मुंबई

'पुष्पा' फिल्म के 'ऊ अंटावा' गाने से तहलका मचाने वाली साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हर दिन कामयाबी की नई उड़ान भर रही हैं। वो इन दिनों सर्बिया में वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं, जो प्रियंका चोपड़ा वाली इसी नाम से बनी वेब सीरीज का इंडियन वर्जन है। अब सामंथा के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज सामने आ रही है। वो ये कि सामंथा को पहली हॉलीवुड मूवी मिल गई है। वो जल्द ही 'चेन्नई स्टोरी' की शूटिंग भी शुरू कर देंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सिटाडेल' वेब सीरीज पर काम पूरा करने के बादसामंथा रुथ प्रभु, विवेक कालरा के साथ अपनी पहली इंग्लिश फीचर मूवी की शूटिंग शुरू करेंगी। टिमरी एन मुरारी के उपन्यास 'द अरेंजमेंट्स आॅफ लव' पर आधारित हॉलीवुड फिल्म का निर्देशन बाफ्टा विजेता फिलिप जॉन (डाउनटन एबे) कर रहे हैं। फिल्म कथित तौर पर एक साउथ एशियन वेल्शमैन (विवेक कालरा) की कहानी बताएगी, जो अपने पिता को खोजने के लिए चेन्नई का सफर करता है। वो एक जासूस (सामंथा रुथ प्रभु) से मदद मांगता है। रोम-कॉम में कथित तौर पर ईस्टर्न और वेस्टर्न कल्चर को सेलिब्रेट किया जाएगा और उन्हें एकजुट करेगा, क्योंकि दोनों के बीच काफी डिफरेंसेस पाए जाते हैं।

इसके बावजूद प्यार की कलियां कहीं भी खिल सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई और यूके में होगी। इसे इंग्लिश और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा सामंथा के पास 'कुशी' फिल्म भी है, जिसमें उनके साथ विजय देवरकोंडा भी हैं। ये मूवी 1 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry