मुंबई
बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी लाडली बेटी देवी के लिए एक नई लग्जरी कार खरीदी है और इसकी झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। वहीं, फिल्म दृश्यम फेम एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। बेबी के जन्म से पहले पेरेंट्स-टू-बी कपल ने नए घर में गृह प्रवेश कर लिया है, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी लाडली देवी संग इन दिनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। कपल अपनी बेटी की परवरिश पर खूब ध्यान दे रहा है और उसकी हर खुशी का ख्याल रख रहा है। इसी बीच बिपाशा-करण ने अपनी लाडली के लिए एक नई लग्जरी कार खरीदी है और इसकी झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं। फिल्म और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय 23 मई को इस दुनिया को अलविदा कहकर सबकी आंखों में आंसू दे गईं। मंगेतर संग हिमाचल का ट्रिप एंजॉय करने निकली वैभवी की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गईं। उनकी मौत से उनके परिजन उबर नहीं पा रहे हैं।
वहीं, एक्ट्रेस के मंगेतर जय गांधी भी वैभवी को खोने से बेहद टूट गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर अपना दर्द बयां किया है, जिसमें पढ़कर हर कोई भावुक हो रहा है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल के बीच फैमिली के लिए वक्त निकालना अच्छे से जानती हैं। वह अक्सर अपने पति निक जोनस संग आउटिंग पर स्पॉट होती रहती हैं, जहां कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है। इसी बीच बीते दिन निकयांका को रोम में घुमते हुए देखा गया, जहां दोनों एक दूजे संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आए। अब दोनों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

