पूर्ण आहुति के साथ श्रीराम महायज्ञ का हुआ समापन, दिन भर हुआ प्रसादी वितरण

मध्य प्रदेश राज्य

बैरसिया

तहसील बैरसिया के ग्राम डूंगरिया  मंगलवार को राम जानकी मंदिर झंडा चौक में नव कुंड अत्मक श्रीराम महायज्ञ  का पूर्ण आहुति के साथ  समापन हुआ। यज्ञाचार्य पंडित निरंजन प्रसाद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 108 यजमानों से पूर्णाहुति दिलाई। इसी के साथ महायज्ञ को विराम दिया गया इस महायज्ञ में प्रतिदिन 2 से ढाई हजार लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की अंतिम दिन 10 से 12000 की जनसंख्या ने प्रसाद ग्रहण किया। एवं समस्त ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया ग्राम डूंगरिया में ऐसा लग रहा था कि मानो कि धरती पर स्वर्ग उतर आया हो धार्मिक आयोजन के अंतिम दिवस सभी यजमानों ने यज्ञाचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया।
 पंडित निरंजन प्रसाद शर्मा महाराज ने रामनाम को सभी मनोरथ पूर्ण करने वाले कामधेनु गाय के समान बताया। कई यजमान यज्ञ परिसर में स्थापित कलश प्रसाद के रूप में अपने घर ले गए। यजमानों ने पूर्णाहुति समर्पित कर यज्ञशाला की परिक्रमा लगाई। वहीं पूरे दिन संगीत मय धुन में राम संकिर्तन व भंडारा चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

संगीतमय श्रीमद भागवत कथा बाचक सुसाध्वी रेखा शास्त्री ने अंतिम दिन श्रीकृष्णलीला एवं ब्रज की होली की कथा सुनाई और फूलों व रंग-गुलाल, लट्ठमार होली का सजीव चित्रण किया। कुछ देर के लिए पांडाल होली के रंग में रंग गया।

भारतीय किसान संघ के जिला मीडिया प्रभारी  विनय सिंह पटेल सहित पदधिकारियो ने यज्ञाचार्य कथा बाचक एवं यजमानों का किया स्वागत

 भारतीय किसान संघ के जिला मीडिया प्रभारी विनय पटेल ने सात दिवसीय राम नव कुंडा अत्मक महायज्ञ डूंगरिया में यजमानो एवं यज्ञ आचार्य पंडित निरंजन शर्मा कथावाचक सुसाध्वी रेखा शास्त्री आदि को पुष्प मालाएं पहना कर टाबिल भेंट कर स्वागत किया।
 इस अवसर पर विनय पटेल गिरवर सिंह राजपूत परमोल सिंह अरविंद सिंह देवेंद्र सिंह बलराम सिंह शंकर आकाश दीपक एवं अन्य साथी मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry