MPPSC के उम्मीदवारों के लिए 763 पदों पर होगी भर्ती, विज्ञप्ति जारी, ऐसे मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई। इससे चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए फिर से शुद्धि पत्र जारी किया गया है। जिनमें वैकेंसी में बदलाव किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही महत्वपूर्ण आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 के अंतर्गत विज्ञापित पदों के रिक्ति विवरण भी जारी किए गए हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 28 दिसंबर 2021 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सहित होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, यूनानी चिकित्सा अधिकारी के विज्ञापन पदों पर जानकारी दी गई है।

इसके तहत विज्ञापित पदों पर परीक्षा परिणाम दो भागों में विभाजित किए जाएंगे। मुख्य भाग और प्राविधिक भाग घोषित किया जाना है। इस संबंध में विभागों से प्राप्त रिक्ति विवरण के अनुसार मुख्य भाग 87 प्रतिशत और प्राविधिक भाग 13% के रिक्ति विवरण की पेशकश की गई है।

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी रिक्ति

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के कुल 693 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। जिनमें 87% भाग यानी 602 पदों पर परीक्षा के पुनरीक्षित रिक्ति विवरण जारी की गई है। वहीं 13% भाग 90 पद के अलावा मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन के लिए 42 पद रिक्त रखे गए हैं।

होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी रिक्ति

वही होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के कुल 47 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही थी। जिनमें 87% यानी 38 पद के अलावा 13% यानी 5 पद और रखे गए हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन के लिए 42 पद घोषित किए गए।

यूनानी चिकित्सा अधिकारी रिक्ति

जबकि यूनानी चिकित्सा अधिकारी के 28 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिनमें मुख्य भाग 87% के लिए कुल 25 पदों पर परीक्षा का आयोजन किया गया है जबकि 13% भाग प्राविधिक रखे गए हैं। इसके अलावा 42 पद मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन के लिए रिक्त रखे गए हैं।

विज्ञप्ति में स्पष्ट कहा गया है कि सभी पदों हेतु परीक्षा में चयनित प्रायोगिक अभ्यर्थी साक्षात्कार में प्रायोगिक रूप से ही सम्मिलित होंगे। न्यायालय के अंतिम निर्णय आने के उपरांत वह अपने संबंधित वर्ग ओबीसी या अनारक्षित में रोके गए 13% पद के विरुद्ध चयनित होंगे ना कि पूर्व में घोषित 87% पद के विरुद्ध।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry