जगदलपुर
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक सुभाऊ कश्यप के गोठान में अनियमितता पर उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गौठान का निरीक्षण करना छोड़ सबसे पहले अपना अस्तित्व बचाने का काम करे,भाजपा गौठान के नाम पर ओछी राजनीति कर रही है। चुनाव नजदीक आ गया है, तब भारतीय जनता पार्टी गोठान का दौरा कर रही हैं, इससे पहले भाजपा ने गौठानो का निरीक्षण क्यों नही किया?
लखेश्वर बघेल ने कहा कि आज प्रदेश में गायों के सरंक्षण का कार्य हो रहा है, जिसके कारण भाजपाइयों के पेट में दर्द उठ रहा है। विगत 15 वर्षों तक गौठान के नाम पर घोटाला भाजपा की सरकार ने किया है, दो दिन निरीक्षण कर 1300 करोड़ रुपए के गौठान निर्माण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे मुद्दाविहीन भाजपा छत्तीसगढ़ में सत्ता खोने के कारण कुछ भी बयानबाजी कर रही है। बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों को देखकर बौखलाई भाजपा हर दिन तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर सिर्फ और सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, पर आम जनता सब समझ रही है। पशुधन सरंक्षण के लिए तैयार गौठान पूरी सुविधाओं से परिपूर्ण है,आज छत्तीसगढ़ के मॉडल की देश-दुनिया में सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विगत चार सालों में गरीबो, मजदूरों व किसानों हित में कार्य कर छत्तीसगढि?ा अस्मिता को जगाने का कार्य किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

