IPL 2023 फाइनल का एमएस धोनी का ये वीडियो आप देख लोगे तो इमोशनल हो जाओगे, खूब हो रहा है वायरल

खेल

नई दिल्ली
IPL 2023 फाइनल को चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता। एमएस धोनी की कप्तानी में टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी। धोनी कभी भी किसी भी ट्रॉफी को जीतने के बाद उतने इमोशनल नजर नहीं आए, जितना आईपीएल के 16वें सीजन का खिताब जीतने के बाद दिखाई पड़े। वहीं, अगर उनका एक वीडियो आप देख लोगे तो आप भी इमोशनल हो जाओगे। फाइनल के दो दिन बाद ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

आपको याद होगा कि एमएस धोनी ने ये सीजन किस दर्द में खेला है। धोनी के बाएं पैर के घुटने में चोट थी और वे कई बार मैदान पर दर्द में दिखाई पड़े थे। यहां तक कि वे आईपीएल 2023 फाइनल में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने उससे पहले पैर पर पट्टी बांधी। ड्रेसिंग रूम में अकेले धोनी को पट्टी बांधते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो आपको इमोशनल कर देगा।

धोनी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। धोनी पवेलियन लौटते समय भी काफी निराश थे, क्योंकि वे जानते थे कि वे जिस काम के लिए मैदान पर आए थे, उसे पूरा नहीं कर पाए थे। हालांकि, कप्तान धोनी के चहेते रविंद्र जडेजा ने चेन्नई के लिए वो काम कर दिखाया था। जडेजा ने आखिरी दो गेंदों में 10 रन बनाकर टीम को खिताब दिलाया था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry