भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा व्हाट्सएप चेटबोट एवं उपाय एप से माह मई में उपभोक्ताओं की 1 लाख 482 विद्युत व्यवधान संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है। कंपनी ने बताया है कि विद्युत उपभोक्ताओं की उपाय एप से प्राप्त 13 हजार 970 एवं व्हाट्सएप चेटबोट से प्राप्त 86 हजार 512 विद्युत व्यवधान संबंधी शिकायतों का कंपनी द्वारा त्वरित निराकरण किया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे व्हाट्सएप चेटबोट 0755-2551222 अथवा UPAY एप का उपयोग कर अपनी विद्युत व्यवधान संबंधी शिकायत दर्ज कर समाधान करा सकते हैं। बिजली उपभोक्ता कंपनी के उपभोक्ता सहायता नंबर-07552551222 को मोबाईल में सेव कर व्हाट्सएप्प चेटबोट से अपनी शिकायत दर्ज कर शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं एवं वर्तमान विद्युत बिल पीडीएफ फाईल के रूप डाउन लोड भी कर सकते हैं। इसी तरह आनॅलाईन जमा किये गये विद्युत बिल की रसीद भी व्हाट्सएप्प चेटबोट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
बिजली उपभोक्ताओं के लिए उपाय एप (UPAY) के फायदे
उपाय एप के रजिस्टर कंम्पलेंट ऑप्शन्स की सहायता से विद्युत व्यवधान या बिल संबंधी शिकायत दर्ज कर शिकायत क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता दर्ज शिकायत के निराकरण की स्थिति भी उपाय एप के माध्यम से जान सकते हैं।
उपाय एप से उपभोक्ता अपने वर्तमान बिल को डाउन लोड करने के साथ ही बिल भुगतान भी कर सकता है। उपाय एप से बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ता को बिल डेस्क, एचडीएफसी बैंक पे-यू, गूगल पे, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/भीम यूपीआई/नेट बैंकिंग आदि ऑप्शन्स प्राप्त होते हैं। उपभोक्ता इनमें से किसी भी एक माध्यम का चयन कर अपने बकाया विद्युत बिल का भुगतान कर पावती प्राप्त कर सकता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

