बस में महिला के सामने शख्स ने की अश्लील हरकत, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश

कन्नूर
केरल के कन्नूर जिले के पैय्यानूर के पास राज्य परिवहन निगम (KSRTC) की बस में एक 44 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला के सामने अश्लील हरकत की थी। जिसके बाद अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान बीनू एन के के रूप में हुई है और वह नाल्लोमपुझा का रहने वाला है और उसकी गिरफ्तारी दर्ज कर ली गई है।

महिला के सामने पुरुष ने की अश्लील हरकत
रविवार को जब एक महिला पैय्यानूर के पास चेरुपुझा में एक निजी बस में सवार हुई, तो उसमें एक आदमी बैठा अखबार पढ़ रहा था, जबकि वहां कोई नहीं था। जिसके बाद इस व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने महिला के सामने अश्लील हरकत करनी शुरु कर दी। इस दौरान महिला इस व्यक्ति का वीडियो भी अपने फोन में रिकॉर्ड कर रही थी इसके बाद भी ये व्यक्ति नहीं रूका। जैसा कि सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए कथित वीडियो में देखा जा सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हम आरोपी को पकड़ने के लिए उसकी तलाश कर रहे थे। चूंकि उसने वीडियो में नकाब पहन रखा था, इसलिए उसकी पहचान करने में कुछ समय लगा। आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पेशे से ड्राइवर है।

लगभग दो हफ्ते पहले, एर्नाकुलम जिले में एक युवक को एक महिला के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने और एक चलती बस में उसके सामने अश्लील हरकतें करते हुए देखा गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बहादुर युवती ने मौके पर सार्वजनिक रूप से उनके अनैतिक व्यवहार पर सवाल उठाया था, अपने मोबाइल फोन पर इसकी वीडियोग्राफी की और राज्य द्वारा संचालित केएसआरटीसी बस (KSRTC bus) में यात्रा करते समय इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry