मोबाइल चोर दो नाबालिग युवती गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

31 मई की शाम को बाइक में सवार लड़का और दो नाबालिग लड़कियों ने राह चलते युवक का मोबाइल लूटकर फरार हो गई। पुलिस ने इस मामले में मोबाइल लूटने वाली नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार युवक की तलाश में जुट गई है।

भोलाराम गेंडरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 की रात करीब 21:30 बजे दुकान बंद होने के बाद पैदल अपने घर गांधी नगर जा रहा था। जो माता गैरेज जय भोले काम्प्लेक्स पास पंडरी में पहुंचा था कि समय देखने के लिए मोबाईल को जेब से निकालकर घड़ी देख रहा था। इसी दौरान पीछे से एक मोटर सायकल में सवार अज्ञात एक लड़का एवं दो लडकी आये और पीछे बैठी लड़की ने झप्पटा मारकर मोबाइल को लूटकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत भोलाराम ने सिविल लाइन में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392 दर्ज कर विवेचना में लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

पूछताछ कर बाइक नम्बर के आधार पर अज्ञात आरोपियां की गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मुखबीर की सूचना पर दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। उनके कब्जे से लुटे गये मोबाइल को जब्त कर कार्यवाई की गई। एक अन्य फरार आरोपी की पता तलाशी की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry