दिल्ली-NCR में छाए बादल, UP-बिहार में लू का सितम; कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने बताया

राज्य

नई दिल्ली
 दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने 4 जून के लिए जो पूर्वानुमान लगाया है उसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में मॉनूसन के आने में थोड़ी और देरी हो सकती है। केरल में भी इसके देरी से बरसने की संभावना है। इस बीच, आईएमडी ने अगले पांच दिनों तक देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके कारण उन इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे की लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

आज से अगले दो दिनों राजस्थान के कुछ इलाकों में हवा चल सकती है। वहीं, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 5 जून से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आपको बता दें कि पहले बताया गया था कि 4 जून से केरल में मॉनसून दस्तक दे सकता है।

जारी रहेगा लू का सितम
बिहार और बंगाल सहित देश के कई राज्यों में लू का कहर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और झारखंड में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पारा बढ़ने की संभावना है। बाकी के हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना जताई गई है।

अधिकतम तापमान में इजाफा
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस और अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

बारिश के भी आसार
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल में अलग-अलग जगहों पर आने वाले समय में बारिश हो सकती है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry