जगदलपुर
छत्तीसगढ़ में कई बड़ी नक्सल घटनाओं को अंजाम देने वाले इनामी नक्सली की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मौत के बाद दंडकारण्य के जंगल में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। (Chhattisgarh Naxal news) जिसके बाद आज से 3 जून तक देश में नक्सल संगठन सभा का आयोजन किया जाएगा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन पर डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। स्वास्थ्य को लेकर यह बात सामने आई है कि पिछले कई महीनों से शुगर, बीपी, समेत अन्य बीमारियों से जूझ रहा था। आखिरकार इलाज के अभाव में 69 वर्षीय आनंद की 31 मई को मौत हो गई। उसकी मौत से नक्सली संगठन में शोक की लहर दौड़ गई।
नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट और आनंद के शव की तस्वीर जारी की है। अभय ने बताया कि, बेलमपल्ली में आनंद का जन्म हुआ था। पिछले 5 दशक (50) सालों से नक्सल संगठन का सदस्य था। इसने केंद्रीय कमेटी से लेकर आंध्र-तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में नक्सल संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी। नक्सल संगठन को मजबूती देने, संगठन का विस्तार करवाने में माहिर था।
दंतेवाड़ा हमले का मास्टरमाइंड
सुदर्शन साल 2011 में हुए दंतेवाड़ा हमले का मास्टरमाइंट था। इस नक्सली हमले में 70 जवान शहीद हुए थे। उसे गुरिल्ला युद्ध का रणनीतिकार भी कहा जाता है। उसकी पत्नी साधना भी नक्सली थी। कई वर्ष पहले पुलिस-नक्सली एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा अन्य राज्यों में नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

