लखनऊ
लखनऊ के गोमतीनगर में रहने वाले पूर्व आईपीएस डीके शर्मा ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में थे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में मंगलवार सुबह पूर्व आईपीएस डीके शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन में चल रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गोमती नगर में रह रहे पूर्व आइपीएस अधिकारी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें डिप्रेशन की बात सामने आई है। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गोमती नगर के विकास खंड इलाके में रहते थे। बताया जा रहा है कि शर्मा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

