बिधायक ने किया 48 लाख का भूमी पूजा क्षेत्र में विकास की सौगात
राजेन्द्रग्राम
पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने अपना जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के निम्न ग्राम पंचायतों में नई सौगात प्रदान की है,जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत गिरारी खुर्द वार्ड क्रमांक 13 के अन्तर्गत गिरारी में ग्रेवल रोड निर्माण कार्य,ग्राम इमली टोला में बैगा बस्ती से गौशाला तक ग्रेवल रोड़, ग्राम पंचायत बेंदी अन्तर्गत रंग मंच निर्माण कार्य का स्वीकृत किया गया है।
वही ग्राम अम्हा के आमा टोला से इमली टोला ग्रेवल रोड निर्माण कार्य, बेंदी ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम ताला में रंगमंच निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजा कर क्षेत्र वासियों को कुल 48 लाख का बिकास प्रदान कीया है। बैगा जनजातिय आदिवासी समाज द्गारा विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत वंदन कर उन्हें उनकी जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीये है। इस दौरान विधायक द्वारा नारी सम्मान योजना का फार्म भी भरवाया गया।
बैगा जनजातिय समाज के लोग विधायक जी के जन्मदिन पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मानया है। विधायक ने छोटे छोटे बच्चों को मिष्ठान खिलाकर उनके बच्चों की मुह मीठा किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर पुर्व जनपद उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, वार्ड क्रमांक 13 जनपद सदस्य श्रीमती प्रतिभा पांडे, गिरारी सरपंच अरूणेन्द्र सिंह ,उप सरपंच संतोष कुमार पाण्डेय , पुर्व सरपंच सुभाष सिंह, प्रमिला सिंह, सहित ग्राम के ग्रामीण जनों के मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

