रायपुर
महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस के अवसर पर एक सप्ताह की अभिलेखागार छायाचित्र प्रदर्शन का आयोजन परिसर की कला वीथिका (आर्ट गैलेरी) में किया गया, जिसका उद्घाटन संचालक विवेक आचार्य ने किया। इस प्रदर्शनी में आजादी के पूर्व के ऐतिहासिक रियासतों के बारे में भी उपलब्ध दस्तावेजों को रखा गया है। जिसका अवलोकन आमजनों द्वारा किया जा रहा है और वे इन दस्तावेजों को देखकर अभिभूत हो रहे है।
यह प्रदर्शनी अभिलेखागार में उपलब्ध महत्वपूर्ण अभिलेखों में से चयनित अभिलेखों में 1952 में भारत के विभिन्न विलीनीकृत राज्यों रायगढ़ जशपुर, बस्तर कांकेर, सरगुजा, नांदगाँव और कवर्धा के झंडों का चित्रमय विवरण सारंगढ़, 2) क्रांतिकुमार भारतीय द्वारा दिये गए वक्तव्य, स्वरचित कविता वीरों की होली। 22 नवंबर से 27 नवंबर 1933 तक गांधीजी के छत्तीसगढ़ में आगमन से संबन्धित दस्तावेज नगरी प्रचारणी के हीरक जयंती उत्सव पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल का सम्मेलन और गोष्ठी के उदघाटन अवसर पर राष्ट्रभाषा के संबंध में भाषण, काशी, राजिम ग्राम पंचायत का गठन 1938-1941 से संबन्धित दस्तावेज और सन् 1949 में श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचार्य का रायपुर के राजकुमार कालेज में आगमन इत्यादि से संबन्धित लगभग 150 पृष्ठों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी 9 जून तक चलेगी। 9 जून सुबह 11 बजे से व्याख्यान का भी आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर विभागीय उप संचालक / अभिलेखागार प्रभारी डॉ. प्रताप चंद पारख, उप- संचालक श्री ए.एल. पैकरा, उप संचालक सुश्री शाना सोनल, सहायक अभियंता श्री सुभाष जैन, मुख्य रसायनज्ञ श्रीमती फलाबिया सुकृता तिर्की व विभाग के सभी अधिकारी / कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

