योगी सरकार ने यूपी में छह नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने की दी मंजूरी, जानें किन-किन जिलों में खुलेंगे

उत्तर प्रदेश राज्य

मथुरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार 6 जून को कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने छह नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने के साथ 22 अहम प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी है। यह नई यूनिवर्सिटी मथुरा, फर्रुखाबाद, आगरा, गाजियाबाद और मेरठ में खोली जाएंगी। नई यूनिवर्सिटी खोलने के पीछे सरकार ने अपनी मंशा भी साफ कर दी है। दरअसल, युवाओं को अच्छी और उच्च शिक्षा मिल सके, इसके लिए योगी सरकार ने छह नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूर दी है।

 इस बाबत उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि इन यूनिवर्सिटियों के खुलने से छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छोटे शहरों में प्राइवेट विश्वविद्यालयों के लिए राज्य सरकार कई तरह के इंसेंटिव भी देगी। इसके लिए राज्य सरकार जल्द नई पॉलिसी लाएगी। कहा कि कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने छोटे शहरों में निजी विश्वविद्यालयों के लिए पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry