किसान सम्मेलन में आएंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, किसानों को मिलेगी ब्याज माफी

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

शिवराज सरकार किसानों को दो हजार 123 करोड़ रुपये की ब्याज माफी देने जा रही है। इसके लिए 13 जून को राजगढ़ में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाग लेंगे। यहां से किसानों के खातों में ब्याज राशि अंतरित करने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को दी जाएगी। कार्यक्रम सभी जिलों में आयोजित होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार शाम साढ़े सात बजे मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

सभी मंत्री बैठक में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी मंत्रियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार बैठक में चुनाव की तैयारी, जिले में आपसी समन्वय, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान, लाड़ली बहना और किसानों की ब्याज माफी योजना को लेकर चर्चा होगी। लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित करने का मुख्य कार्यक्रम जबलपुर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा।

राजगढ़ में प्रस्तावित किया कार्यक्रम

इस योजना को चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जबलपुर के अलावा अन्य जिलों में भी कार्यक्रम होंगे, जिनमें प्रभारी मंत्री को उपस्थित रहने के लिए कहा जाएगा। इसी तरह 13 जून को किसानों को ब्याज माफी देने का कार्यक्रम भी सभी जिलों में होगा। मुख्य कार्यक्रम राजगढ़ में प्रस्तावित किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry