विक्की कौशल की चीयरलीडर बनीं कैटरीना कैफ

मनोरंजन

मुंबई,
 बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ पति विक्की कौशल की चीयरलीडर बन गईं हैं। कैटरीना ने कौशल की हालिया रिलीज फिल्म जरा हटके जरा बचके की तारीफ की।कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, इसमें वह और सारा अली खान नजर आ रही हैं। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, अब सिनेमाघरों में। पूरी टीम को दिल से बधाई।इसके बाद कैटरीना के पति विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के मैसेज को फिर से पोस्ट किया।

उन्होंने अपनी फिल्म का गाना फिर और क्या चाहिए भी अपनी पत्नी कैटरीना को डेडिकेट किया। उन्होंने गाने की एक लाइन लिखी,तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए।लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित, यह फिल्म इंदौर के एक खुशहाल विवाहित जोड़े कपिल और सौम्या के इर्द-गिर्द घूमती है। यह दोनों एक ज्वॉइंट फैमिली में रहते हैं और एक दिन तलाक लेने का फैसला करते हैं।

थमने का नाम नहीं ले रहा रकुल प्रीत सिंह का सेक्सी अवतार, समुंद्र किनारे बोल्ड लुक देख आहें भर रहें फैंस

 

मुंबई

 बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस हर वक्त अपने फैशन स्टेटमेंट से लोगों को अपने हुस्न का कायल कर देती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपना वेकेशन मालदीव में एन्जॉय कर रही हैं। वहीं से एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट हॉट अंदाज में फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस रकुस प्रीत की बोल्डनेस देख कर लोगों की नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने वेकेशन के दौरान अपनी बेहद ही सेक्सी बिकिनी फोटोज पोस्ट किए हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने रेड कलर की बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वो सुपरबोल्ड नजर आ रही हैं। रकुल प्रीत सिंह अपनी इन फोटोज में परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते हुए हॉट पोज दे रही हैं।ओपन हेयर और नो मेकअप लुक कर के एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस रकुल प्रीत अपनी इन तस्वीरों में किलर अंदाज में ग्लैमरस अंदाज से लोगों के दिलों पर खंजर चला रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं

एक्ट्रेस समुद्र के किनारे मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने पोस्ट के दौरान लगातार अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। हालांकि फैंस को भी उनकी तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। एक्ट्रेस रकुल की इन तस्वीरों पर 4 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने लाइक कर दिया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry