भोपाल.
प्रदेश सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की जा रही है। इसके तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को महत्वपूर्ण लाभ दिया जाएगा। 65 लाख छात्र इस योजना से लाभान्वित होंगे। वही योजना पर करीब 390 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया।
निशुल्क गणवेश उपलब्ध कराया जाएगा
मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की गई है। इसके तहत एक से आठवीं तक के 65 लाख से अधिक छात्रों को राज्य सरकार द्वारा निशुल्क गणवेश उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं महिला स्व सहायता समूह से गणवेश तैयार करवाए जाएंगे।
आर्डर इसी महीने दिया जाएगा
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन को आर्डर देने की तैयारी की गई है। आर्डर इसी महीने दिया जाएगा। स्कूली बच्चों के गणवेश तैयार करने की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी गई है। 3 साल से समूह द्वारा ही बच्चों के गणवेश तैयार किए जा रहे हैं।
कार्यशैली पर रखी जाएगी नजर
हालांकि बीते शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूल के 25% छात्रों को ही गणवेश उपलब्ध कराए गए थे। खराब कपड़े और साइज छोटे और बड़े होने की शिकायत सामने आने के बाद स्व सहायता समूह से गणवेश सिलवाने को लेकर संशय की स्थिति बरकरार थी। इस मामले में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार का कहना है कि ड्रेस की गुणवत्ता और समय पर वितरण को लेकर अब कार्यशैली पर नजर रखी जाएगी। इसका पूरा हिसाब किताब रख लिया जाएगा और इसकी प्रक्रिया भी निर्धारित की जाएगी।
पिछले साल के भी गणवेश के आर्डर अब तक पूरे नहीं किए गए हैं जबकि वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए भी आर्डर उपलब्ध कराया जा रहा है। वही गणवेश का कार्य पूरे होने पर प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूल के एक से आठवीं तक के छात्रों को निशुल्क गणवेश का लाभ दिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

