महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर निर्माता फिल्मों में रखा कदम, टीजर दिखाकर की दमदार ओपनिंग!

मनोरंजन

मुंबई।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट फील्ड में चौके-छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब धोनी फिल्मों की दुनिया में भी कमाल करने की तैयारी कर चुके हैं। धोनी फिल्मों में एक्टिंग नहीं करने वाले, बल्कि वो फिल्में प्रोड्यूस करेंगे। इसकी शुरूआत भी उन्होंने ने कर दी है। उनकी पहली फिल्म जल्द ही पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। 

तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ (एलजीएम) के साथ निमार्ता के रूप में शुरूआत कर रहे हैं। फिल्म का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज हो गया है। पिछले अक्टूबर में आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की गई थी कि धोनी कॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। ऐसे में अब टीजर, बुधवार शाम को जारी किया गया, जिसमें हरीश कल्याण और इवाना हैं। इससे पता चलता है कि धोनी का नया करियर किस दिशा में जा रहा है। धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के आधिकारिक हैंडल ने धोनी के फेसबुक पेज और उनकी पत्नी साक्षी रावत के इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर रिलीज का विवरण साझा किया। सोनी म्यूजिक साउथ ने फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी रिलीज किया है।

रमेश तमिलमणि द्वारा निर्देशित मस्ती से भरी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म में नादिया और योगी बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। विश्वजीत संगीत दे रहे हैं और प्रदीप राघव एडिटिंग करेंगे। बता दें, हरीश कल्याण, जो अक्टूबर 2022 में नर्मदा उदयकुमार के साथ शादी के बंधन में बंधे, ‘लेट्स गेट मैरिड’ के साथ पर्दे पर वापसी करेंगे। आकर्षक अभिनेता अपनी एक के बाद एक रिलीज के साथ प्रशंसकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry