जिस प्रेमी के लिए प्रेमिका ने इज्जत से समझौता किया, उसने ही कर दिया ब्लैकमेल

देश

हैदराबाद

प्रेमी की आर्थिक मदद करने के लिए प्रेमिका ने न केवल अपनी अस्मिता से समझौता किया, बल्कि दुनिया के सामने शर्मिंदा भी हो गई। इसके बदले में प्रेमी ने उसे सहारा देने के बजाए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। घटना हैदराबाद की है, जहां एक युवती को साथी युवक की मदद करना भारी पड़ गया और बात पुलिस तक पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और आरोपी की तलााश जारी है।

हैदराबाद की एक 23 वर्षीय युवती की Instagram पर चेन्नई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है छात्र से हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने उससे रुपये मांगने शुरू कर दिए, लेकिन युवती ने समझाया कि उसके पास भी रुपये नहीं हैं। बार-बार हो रही मांग से परेशान होकर युवती ने अपने एक अन्य पुरुष मित्र से मदद मांगी। अब स्थिति को भांपकर दोस्त ने उसका फायदा उठाने का सोचा और अपने दोस्त के साथ रात बिताने का ऑफर दे दिया।

रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया, 'वह उसके साथ होटल में गई। लड़की का यौन उत्पीड़न हुआ और इस पूरी घटना को फिल्माया भी गया। उसे 2 हजार रुपये दिए गए।' लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसे इस वीडियो के बारे में पता नहीं था। खास बात है कि आरोपियों ने इस वीडियो को चेन्नई में उसके प्रेमी के साथ भी साझा कर दिया था।

मदद की उम्मीद कर रही युवती को प्रेमी के हाथों निराशा और अपमान ही मिला। पुलिस ने बताया, 'युवक ने लड़की को धमकाया कि अगर उसने हरकतें नहीं सुधारी, तो वीडियो वायरल कर देगा। उसने चार और लोगों के साथ वीडियो शेयर किया था।' लड़की की शिकायत पर नारायणगुडा पुलिस ने प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry