गुजरात में ATS का बड़ा एक्शन: पोरबंदर में ISIS से जुड़ने जा रहे एक महिला समेत 4 गिरफ्तार

देश

गांधीनगर
 गुजरात ATS के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी। गुजरात ATS  ने आतंकी संगठन ISIS के एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत चार लोगो को पोरबंदर से गिरफ्तार किया है हालांकि एक और शख्स को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी हैं।

 ATS ने बताया कि इस मामले में सुमेरा नाम की सूरत की एक महिला की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार किए गए चारों लोग ISIS ग्रुप के सदस्य हैं। इसके अलावा छापेमारी के दौरान कई प्रतिबंधित चीजें मिली हैं।   ये सभी पिछले एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे।

बता दें कि इससे पहले  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हाल ही में मध्य प्रदेश में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जो  ISIS से जुड़े हुए थे। गिरफ्तार किए गए 3 लोगों की पहचान सैयद ममूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद के रूप में की गई थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry