आज माता-पिता अपने बच्चों को सही शिक्षा नहीं दे रहे : निश्चिलानंद सरस्वती

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

नाथूराम गोडसे यह जानते थे कि महात्मा गांधी की हत्या करने के बाद उन्हें मौत की सजा जरुर मिलेगी और उन्होंने सही सोचकर उनकी हत्या कर दी। महात्मा गांधी की हत्या करने का कारण उन्होंने अपनी एक पुस्तक में जिक्र किया है और वह किताब मेरे पास है। पुरी पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित निश्चलानंद सरस्वती ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आज माता – पिता अपने बच्चों को सही शिक्षा नहीं दे पा रहे है, उन्हें मोबाइल तो दे दिए है लेकिन जब वही बच्चे के सहारे उनसे कोई प्रश्न करते है तो वे इसका जवाब नहीं दे पाते है। जब तक हम अपने बच्चों को सही शिक्षा नहीं देंगे तब तक वे सनतान धर्म के बारे में जान ही नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि गीता के हरेक अध्याय में ज्ञान छिपा हुआ है लेकिन हम उस ज्ञान को प्राप्त ही नहीं कर पा रहे है और उसे पाने का प्यास भी नहीं कर रहे है। हमें उस ज्ञान को पाने के लिए गीता के प्रत्येक अध्यय को ध्यान से पढ?ा होगा। धर्म निरपेक्ष कोई शब्द नहीं है, सनातन धर्म में अनिस्था के कारण आज लोग धर्म परिवर्तन कर रहे है। इसके लिए देश के सभी राज्य सरकारों को एक साथ मिलकर विचार-विमर्श करना चाहिए। आरक्षण क्या चीज है यह पहले हम जान लें इसके बाद इस पर बात करें। संविधान में तो परिवर्तन होते रहेगा और केंद्र व राज्य सरकार इसका विरोध व समर्थन भी करते रहेंगे।

लेकिन बीपी सिंह ने आरक्षण को लेकर एक अध्यान किया था और उसके बाद उसने यह पाया था कि अगर हम एक पक्ष को इसका लाभ देंगे तो दूसरा पक्ष जरुर विरोध करेगा इसलिए उन्होंने सभी कैटेगिरी में अलग-अलग प्रतिशत के हिसाब से आरक्षण को तय किया था। लेकिन आज उसी आरक्षण के लिए पूरे देश भर में विरोध व प्रदर्शन हो रहा है। आरक्षण का मतलब प्रतिभा होता है और जिसकी प्रतिभा जितनी है उसके हिसाब से आरक्षण तय किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry