नई दिल्ली
देश में कई महीनों से पेट्रोल-डीजम के दाम स्थिर हैं। अब इसके कम होने के कायस लगाए जाने लगे हैं। इस सबके बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं तो तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने पर विचार करने की स्थिति में होंगी। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों के आगामी तिमाही नतीजे अच्छे होंगे।
भाजपा मुख्यालय में केंद्र सरकार के नौ साल पर अपने मंत्रालयों की जानकारी देते हुए पुरी ने पेट्रोल कीमतों पर विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आगे चलकर देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।
हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पिछली तिमाही में ठीक प्रदर्शन किया है। पुरी ने कहा कि उन्होंने कुछ घाटे की भरपाई कर ली है। अपनी कॉरपोरेट जिम्मेदारी बहुत अच्छी तरह निभाई है। जैसे आगे बढ़ेंगे, देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।
भाजपा नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने सुनिश्चित किया है कि 22 अप्रैल से तेल कीमतों में वृद्धि न हो। उन्होंने कहा कि सरकार आगे भी सुनिश्चित करेगी कि ग्राहकों को परेशानी न हो। पुरी ने विपक्ष पर रेवड़ी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोई सब कुछ मुफ्त में देने की पेशकश कर सकता है, लेकिन ऐसे में मुफ्तखोरी की राजनीति खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर जाती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

