भाजपा महाजनसंपर्क अभियान को लेकर युवा मोर्चा की विधानसभा एवं मंडल स्तरीय बैठक संपन्न

मध्य प्रदेश राज्य

धार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चला  कर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का घर घर तक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा स्तरीय तथा मंडल स्तरीय अनेकों कार्यक्रम करने जा रहा है। जिसको लेकर  भाजपा जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ,किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं जनसंपर्क अभियान लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटोंदिया, जिला सह संयोजक नीलेश भारती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सुर्या मंचासीन रहें। बैठक में सर्व प्रथम महापुरषों के चित्रों में पुष्पमाला व दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा महाजनसंपर्क अभियान में बाईक रैली जिला स्तर पर निकलेगी जो हर विधानसभा में एक पूरा दिन रहेंगी। मंडल स्तर पर नव मतदाता सम्मलेन करना है। साथ ही लाभार्थी संवाद सम्मलेन एवं ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करना है।

बैठक में भाजपा विधानसभा संयोजक उमेश गुप्ता ,मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार, मोर्चा उपाध्यक्ष जीवन पटेल,मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री गौरव रघुवंशी ,युवा नेता अजीत जैन सहित अनेक मोर्च पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry