भोपाल
प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में कमांडो बटालियन फार रिजाल्यूट एक्शन ‘कोबरा’ कमांडों की एक बटालियन और तैनात होने वाली है। इसे लेकर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। राज्य और भारत सरकार के बीच में इसे लेकर औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। इन औपचारिकताओं के पूरे होते ही एक और बटालियन प्रदेश को मिल सकती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नक्सल प्रभावित जिलों का दौरे के दौरान यह कहा था कि वे केंद्रीय बल से बटालियन की मांग करेंगे। राज्य शासन की मांग पर दिसंबर में बालाघाट जिले में कोबरा फोर्स के जवानों की एक बटालियन भेजी गई थी। जो जनवरी से मैदान में उतरी हुई है। अब एक और बटालियन इस क्षेत्र में आने वाली है। अभी जो बटालियन यहां पर है, वह सिर्फ बालाघाट में भी काम कर रही है। दूसरी बटालियन जो आएगी वह मंडला और डिंडौरी में एक्टिव रह सकती है। चुनाव से पहले नक्सलियों को लेकर बड़े एक्शन कोबरा कमांडों कर सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

