कांकेर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में सोमवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के जंगलों में अभी भी मुठभेड़ जारी है।
दरअसल, DRG और BSF की संयुक्त टीम गस्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान उनका नक्सलियों से उनका सामना हो गया। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने की पुष्टि मुठभेड़ की।
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को जवानों की टीम 20 से 20 नक्सलियों के छिप होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान सोमवार सुबह लौटते वक्त बीनागुण्डा के जंगल में अचानक से फायरिंग शुरू हो गई। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भागे हैं। कहा जा रहा है यह मुठभेड़ आधे घंटे से ज्यादा चली है।
बताया गया है कि नक्सली जंगल में ही मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने जवानों को जैसे ही देखा, फायरिंग शुरू कर दी। जवानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। मुठभेड़ की पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक राइफल भी जब्त किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
5 दिन पहले वाहनों में लगाई थी आग
इससे 5 दिन पहले नक्सलियों ने इसी इलाके में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। उस दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगे 3 ट्रेक्टर, 1 पोकलैंड, 1 लोडर में नक्सलियों ने आग लगा दी थी। इसके अलावा वहां काम कर रहे मजदूरों को काम नहीं करने की भी धमकी दी थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

