मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपनी कॉलेज की क्लास लेने में व्यस्त हैं। ट्विंकल ने 48 साल की उम्र में मास्टर्स डिग्री करने का फैसला लिया था। इसके बाद ट्विंकल करीब 8 महीने से इंग्लैंड के गोल्डस्मिथ कॉलेज आफ लंदन में पढ़ाई कर रही हैं।
ट्विंकल खन्ना ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ट्विंकल खन्ना ने पहले एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला लिया। लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। इसके बाद ट्विंकल ने अक्षय कुमार से शादी कर ली और एक्टिंग को अलविदा कह दिया। एक्टिंग छोड़ने के बाद ट्विंकल ने बतौर राइटर अपने करियर की शुरूआत की। ट्विंकल खन्ना आखिरी बार फिल्म मेला में आमिर खान के साथ नजर आईं थीं। मेला फिल्म फ्लॉप होने के बाद ट्विंकल ने अक्षय कुमार से शादी करने का फैसला लिया। 2001 में ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी कर ली। ट्विंकल को शादी के 1 साल बाद बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम आरव रखा गया।
इसके बाद 2012 में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की एक बेटी नितारा भी हुई। ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग छोड़ने के बाद राइटर बनने का फैसला लिया। ट्विंकल अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं। जिनमें से कुछ किताबें बेस्ट सेलर भी रहीं हैं। ट्विंकल खन्ना अपने इन दिनों अपना टॉक शो भी होस्ट करती हैं। अब ट्विंकल इन दिनों मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। लंदन के कॉलेज में पिछले 8 महीने से लगातार क्लासेस ले रही हैं। ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर कर अपना एक्सपीरियंस बताया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

