भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण
भोपाल
विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निग अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश राजेश कुमार कौल ने शुभारंभ किया। जो 12 जून से 27 जुलाई तक चलेगा। आयोग से आए मास्टर ट्रेनर्स द्वारा अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है। इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश राकेश सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश प्रमोद शुक्ला, नेशनल मास्टर ट्रेनर्स योगेश कुमार, यू.एन. शुक्ला, वाई.पी. सिंह, अशोक प्रियदर्शी, सुरेंद्र सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

