भोपाल
9वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर 'नानो' कावरे जबलपुर में आगामी 21 जून को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 6 बजे समीक्षा करेंगे।
इस वर्ष का राष्ट्रीय स्तर का योग दिवस कार्यक्रम जबलपुर में होगा। राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम संस्कारधानी जबलपुर के गैरीसन ग्राउण्ड में प्रस्तावित है। जबलपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर योग प्रशिक्षकों की देख-रेख में सामूहिक योगाभ्यास के शिविर लगाये जा रहे हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

