निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी लाडली मालती के साथ तस्वीर

मनोरंजन

नई दिल्ली

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में जबसे बेटी मालती आई है, तब से उनका सुनहरा वक्त शुरू हो गया है। निक और प्रियंका चाहे कितनी भी बिजी रहें, लेकिन बेटी के साथ टाइम बिताना नहीं भूलते। निक तो मालती पर खूब जान लुटाते हैं और पैंपर करने का एक मौका हाथ से नहीं जाने जाते। निक जोनस ने हाल ही एक इंटरव्यू में प्रियंका की तारीफ की थी और कहा था कि वह बहुत अच्छी मां हैं। और अब उन्होंने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।

Nick Jonas ने इंस्टाग्राम पर बेटी Malti Marie Chopra Jonas को गोद में लिए एक तस्वीर शेयर की है। मालती बहुत ही क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर को देख फैन्स भी अपना दिल हार बैठे। वो मालती की तुलना पापा निक से कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि मालती एकदम निक जोनस की कार्बन कॉपी लग रही हैं।

मालती के साथ बिताते हैं खूब वक्त
प्रियंका और निक जोनस इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि जब एक शूटिंग पर हो या बिजी हो, तो दूसरा बेटी मालती के साथ रहे, उसका ख्याल रखे। प्रियंका और निक अकसर ही मालती के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहे हैं। हाल ही प्रियंका के पापा की डेथ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर प्रियंका ने अपने घर पर खास पूजा रखी, जिसमें मालती को लहंगा पहनाया था। लहंगे में मालती बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रही थीं।

निक ने बताया कैसे कर रहे मालती की परवरिश
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जनवरी 2022 में सरोगेसी से मालती के पैरेंट्स बने थे। कुछ समय पहले पॉडकास्ट चैनल 'आर्मचेयर एक्सपर्ट' को दिए इंटरव्यू में निक जोनस ने बताया था कि वह और प्रियंका किस तरह मालती की बाइबल के सिद्धांतों और हिंदू धर्म के अनुसार परवरिश कर रहे हैं। निक ने कहा था कि उनका और प्रियंका का अलग धर्म से होना कभी रिश्ते में आड़े नहीं आया। बल्कि प्रियंका से शादी करने के बाद वह हिंदू धर्म को और जानने व समझने लगे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry