पटना में विपक्षी एकता से पहले दिल्ली में बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की मीटिंग; पासवान, सहनी, मांझी, कुशवाहा पर मंथन

राजनीती

पटना
बिहार भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक आज को दिल्ली में होगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के आवास पर होने वाली इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, विनोद तावड़े शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी मंगलवार की देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए। कोर ग्रुप में शामिल पार्टी के कुछ नेता दिल्ली में ही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसमें बिहार में एनडीए के स्वरूप पर चर्चा होगी।

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
उपेन्द्र कुशवाहा, चिराग पासवान सहित अन्य दलों को साथ लेने पर मंथन होगा। वहीं जीतन राम मांझी के अगले कदम का भी पार्टी इंतजार करेगी। अगर वे भाजपा की ओर रुख करते हैं तो उन्हें लोकसभा में कितनी सीटें दी जाए, इसपर विचार होगा। बड़े स्तर पर होने वाली इस कोर ग्रुप की बैठक में लोकसभा चुनाव में कौन पार्टी, कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसपर चर्चा होगी। बिहार भाजपा के नेताओं की कोशिश है पार्टी इस बार बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 30 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े। बैठक में चिराग पासवान, मुकेश सहनी, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी  और पशुपति पारस पर भी चर्चा होगी।
 
एनडीए के स्वरूप पर चर्चा
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 30 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। हालांकि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसपर अंतिम फैसला आलाकमान को ही लेना है। लेकिन बिहार भाजपा के नेता सीटों की संख्या को लेकर अपनी राय जरूर देंगे। एनडीए में विभिन्न दलों के आने पर भाजपा को कितना लाभ होगा, इस पर भी कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा होगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry