मुंबई।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा उन अभिनेत्रियों से हैं जो अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पर कभी मोनालिसा का कोई वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी उनकी कोई तस्वीर छा जाती हैं. फिलहाल उनकी लेटेस्ट तस्वीरें सुर्खियों में हैं. मोनालिसा की जो हालिया तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें वो वाइन कलर की डीपनेक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा रही हैं. हर बार की तरह इस बार भी ये फोटोज आते ही सोशल मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बन गई, जिसे मोनालिसा के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, मैं लोगों के दिलों की रानी बनना चाहूंगी. साथ में उनहोंने रेड हार्ट इमोजी भी ड्रॉप की है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

