महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुरा मास्टरबेट करता था शख्स

देश

बेंगलुरु

बेंगलुरु में एक शख्स को महिलाओं के इनरवियर चुराते और छत पर मास्टरबेट करते हुए देखा गया है। उस शख्स की सारी हरकतें एक सर्विलांस कैमरे में कैद हो गई थीं, जिसके बाद यह ऐक्शन लिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किया गया शख्स इलाके में किराये पर कमरा देखने के नाम पर आता था। इसी दौरान वह इस तरह की हरकतें करता था। आरोप यह भी है कि उस शख्स ने कई महिलाओं के उस समय चुपके से वीडियो भी बनाए हैं, जब वे नहा रही थीं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तारी के बाद ऐक्शन लिया जाएगा। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। राजगोपालनगर पुलिस थाने में केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश की जा रही है। ऐसा ही एक मामला बीते साल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया था। तब एक शख्स को महिलाओं के इनरवियर्स को चुराने का आरोप में अरेस्ट किया गया था। उसका वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ था और वायरल हो गया था। एक शख्स की शिकायत के बाद उसे अरेस्ट किया गया था।

उसने एक महिला के इनरवियर चुरा लिए थे और एक कुर्ते की जेब से 500 रुपये भी निकाले थे। अब लगभग ऐसा ही केस बेंगलुरु में सामने आया है, जब शख्स ने महिलाओं के कपड़े चुराए और फिर मास्टरबेट करने लगा। मध्य प्रदेश वाले मामले में तो पुलिस ने बताया था कि वह ऐसा अकसर करता था। वह किसी भी घर में जाकर ना सिर्फ कैश और कीमती चीजें चुरा लेता था बल्कि महिलाओं के इनरवियर भी उठा ले जाता था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry