चोरों के हौसले बुलंद, दो घरों के चटकाए ताले, नगदी सहित जेवरात किये चोरी

फर्श से अर्श तक

 चोरों में नही रहा पुलिस का ख़ौफ

टीकमगढ़
 जिले में दिनों दिन चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, लगातार आये दिन चोरों के हौसले बुलंद होने के कारण शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं जिसमें, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है, बीती रात्रि जिले के जतारा थाना अंतर्गत आने बाले ग्राम सगरवारा में खिलन पाल के घर मे चोरों ने घुसकर 5 से 6 लाख रुपये के जेवरात ओर नगदी चोरी कर लिए है, वही पास में स्थित भगवानदास कुशवाहा के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया है

जहां 50 हजार के लगभग के नगदी सहित जेवरात चोरी कर लिए है, परिवार के सदस्य भी घर के दूसरे कमरों में सोते रहे लेकिन किसी को चोरों की भनक तक नही लगी, जैसे ही परिजन सुबह जागे तो उन्हें घर का सामान बिखरा मिला जिस पर पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी,  हाल ही में पुष्पा स्कूल के पास स्थित प्रशांत ज्वेलर्स पर भी चोरों ने करीब 6 लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी किये है, जिन घटनाओं का पुलिस ने अभी तक खुलासा नही किया है, फिलहाल पुलिस प्रशांत ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुचने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस चोरों तक नही पहुच पाई है *

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry