भोपाल
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा धर्मांतरण विरोधी कानून वापस लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इस कदम ने कांग्रेस की असली सोच जाहिर कर दी है।
शर्मा ने कल देर रात अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्मान्तरण विरोधी कानून वापस लेकर अपनी असली सोच को बताया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ भी धर्मान्तरण का समर्थन करते हैं और अगर नहीं करते तो वे कर्नाटक सरकार के निर्णय का विरोध करें।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

