नई दिल्ली
कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के घर में शुक्रवार तड़के अंजान शख्स के घुस जाने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया। जानकारी के अनुसार यह शख्स भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के घर में आज सुबह अचानक घुस गया और स्टाफ से सांसद के बारे में जानकारी मांगने लगा। उक्त व्यक्ति को खुद को खुफिया विभाग का बता रहा था। उसकी ऐसी बातों से सांसद के स्टाफ को शक होने लगा तो उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने सामने रखा ये तथ्य
बृजभूषण शरण सिंह के आवास के पास से हिरासत में लिए गए शख्स का इहबास अस्पताल में इलाज चल रहा है। शख्स मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार शख्स अपने साथ एक नकली पिस्टल लेकर आया था। उसकी पत्नी ने दिल्ली पुलिस के सामने उसके इलाज से संबंधित तमाम मेडिकल दस्तावेज पेश किए हैं। इसके तहत इस शख्स का पिछले काफी समय से मानसिक चिकित्सा संबंधी इलाज चल रहा है।
दिल्ली पुलिस की तफ्तीश में कहीं से भी किसी साजिश का इनपुट नहीं मिला है। बृज भूषण सिंह के आवास के आसपास पहुंचना महज संयोग था और उसे नहीं पता था कि वो किसके घर के सामने खड़ा था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

