रायपुर
रायगढ़ जिले के घरघोडा ब्लाक में कांग्रेस के दिग्गज नेता विभाष सिंह ठाकुर के प्रयासों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा पार्षद नीरज शर्मा सरपंच संघ घरघोड़ा अध्यक्ष, जिला गोंड समाज के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भूपदेव सिदार,बड़े गुमड़ा से जनपद सदस्य क्रांति गुप्ता ने प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम व विधायक लालजीत सिंह राठिया के मार्गदर्शन में राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री रवि घोष के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। प्रदेश महामंत्री द्वारा विधिवत कांग्रेस गमछा पहना कर व सदस्यता रसीद काट कर कांग्रेश प्रवेश कराया।
कांग्रेस प्रवेश के पश्चात प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी चंदन यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया , सभी दिग्गज नेताओं के कांग्रेस प्रवेश से निसंदेह कांग्रेस को मजबूती मिलेगी धरमजयगढ़ विधानसभा में भविष्य में इसका लाभ भी मिलेगा।
कांग्रेस के लिए आधार स्तंभ रहे है विभाष-
विभाष सिंह ठाकुर जिले में प्रारंभ से ही कांग्रेस के लिए आधार स्तंभ रहे है हमेशा पार्टी के लिए कार्य करने में उनका कोई शानी नही है, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के साथ लोकसभा के निर्वाचित अध्यक्ष भी रहे है,विभाष सिंह की मेहनत का हर कोई कायल है,जनपद सदस्य, सरपंच और पार्षद को भाजपा से लाकर कांग्रेस पार्टी में जोड़कर एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

