छत्तीसगढ़ में जुटेंगे विहिप के राष्ट्रीय पदाधिकारी, 23 से 26 तक तक होगी मतांतरण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति की चार दिवसीय बैठक 23 से 26 जून तक रायपुर के माहेश्वरी भवन में आयोजित की गई है। इस बैठक में 400 से अधिक पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में मतांतरण सहित हिंदुत्व के तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह और विहिप के पालक अधिकारी भैयाजी जोशी, विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रविंद्र नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, महामंत्री मिलिंद परांडे, संगठन महामंत्री विनायक देशपांडे, राम मंदिर निर्माण समिति के महामंत्री चंपत राय समेत राष्ट्रीय पदाधिकारी और 44 संगठन राज्यों के अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और महामंत्री शामिल होंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry