सुपौल
सुपौल के दीनापट्टा थाना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब शनिवार की रात दो लोगों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान शिक्षक मो नूरुल्ला (42) और दिव्यांग सिकंदर दास (41) के तौर पर हुई है। बाइकसवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। लेकिन अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। लूट के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया गया या फिर किसी रंजिश में दोनों की हत्या की गई।
बदमाशों ने चलाई 7 राउंड गोलियां
जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार बदमाशों ने दीनापट्टी वार्ड नंबर 19 में दो लोगों को गोली मारने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने लगभग सात राउंड फायर किया। घटना के बाद एक तरफ जहां दहशत का आलम है, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोग घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डबल मर्डर से इलाके में सनसनी
बताया जा रहा है मृतक मो नुरुल्ला शिक्षक थे, जिसे तीन गोली लगी है। वहीं एक अन्य युवक सिकंदर दास गांव में ही दुकानदार है। दोनों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया। और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

